Posts

गृह कार्य (सहर्ष स्वीकारा है)

गृह कार्य 1.कविता -"सहर्ष स्वीकारा है"का प्रतिपाद्य लिखो। 2.कविता का काव्यगत सौंदर्य लिखो। 3. कविता में निहित अलंकारों को छांटिए। 4.निम्न शब्दों पर टिप्पणी कीजिए--गरबीली गरीबी,भीतर की सरिता, मीठे पानी का सोता एवं बहलाती -सहलाती आत्मीयता ।

प्रश्न बैंक (सहर्ष स्वीकारा है)

प्रश्न बैंक  प्र1‌:-वह क्या करता है,जिसे कवि ने सहर्ष स्वीकारा है? प्र.2:-कवि के पास जो कुछ अच्छा-बुरा  है वह मौलिक कैसे और क्यों है? प्र.3:-कवि अंधकारमयी विस्मृति में दंड क्यों पाना चाहता है? प्र.4:-निम्न शब्दों पर टिप्पणी कीजिए--गरबीली गरीबी,भीतर की सरिता, मीठे पानी का सोता,बहलाती सहलाती आत्मीयता। प्र.5:-कवि के लिए सुखद-मधुर स्थिति भी असह्य क्यों बन गई है? प्र.6:- सहर्ष स्वीकारा है" कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखो। प्र.7:- समस्त कविता का शिल्प-सौंदर्य एवं भाव सौंदर्य लिखो। ********---*******---*******--**

अर्थग्रहण संबंधित प्रश्न

अर्थग्रहण संबंधित प्रश्न:- सचमुच मुझे दंड दो कि हो जाऊं पांचाली अंधेरे की गुहाओं में,विवरों में धुएं के बादलों में बिल्कुल लापता।। लापता कि वहां भी तो तुम्हारा ही सहारा है। प्र1:- कवि अपने लिए करता दंड चाहता है? उत्तर :- कवि अपने लिए प्रिय से यह दंड चाहता है कि वह इस संसार से अदृश्य स्थान पर जाकर गायब हो जाए। प्र2:-कवि कहां जाना चाहता है और क्यों ? उत्तर:-कवि गहन अन्धकार वाली गुफाओं,बिलों में और धुएं के बादलों में छिपा जाना चाहता है ताकि वह प्रिय की नजरों से दूर चला जाए । ऐसा वह दंड स्वरुप चाहता है। प्र3:- वहां भी कवि को किसका सहारा है? उत्तर:- वहां भी कवि को अपनी प्रिय की निश्चल अनुभूतियां,उसे वहां भी आश्रय प्रदान करेंगी ।

बहुविकल्पी प्रश्न

बहुविकल्पी प्रश्न प्र1- कवि मुक्तिबोध जी के पिता जी का नाम करता है? सही✓करें। *गजानन [] *माधव [] *मुक्तिबोध [] *इनमें से कोई नहीं[] प्र 2.सहर्ष का करता तात्पर्य है? *रोना [ ]   *विलाप [ ]  *विषाद [ ] *खुशी [ ] प्र3 गरबीली गरीबी में" गरबीली" करता है? *संज्ञा[] * कारक[] *क्रिया [] *विशेषण[] प्र4-विचार वैभव में निहित अलंकार है? *रुपक [] *उपमा [] *अनुप्रास [] *मानवीकरण [] प्र5-अंधकार अमावस्या किसके प्रतीक है? *मित्रता [] *प्रिया [] *आशा [] *निराशा [] प्र6- कोमलता भीतर पिलाती है में कौनसा अलंकार निहित है? *अनुप्रास [] *उत्प्रेक्षा [] *मानवीकरण [] *इनमें से कोई नहीं [] छात्र का नाम------- कक्षा/वर्ल्ड ............. अंक।      ..............